प्रांतीय वॉच

सुख,शांति, समृद्धि की प्रार्थना के साथ विधायक ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Share this
  • धर्म की धरती में भाईचारे व आस्था का संचार करती है सावन माह: रँजना साहू

नरेश राखेचा/धमतरी : सावन के माह में भगवान भोले भंडारी की पूजा अर्चना कर व्यक्ति को अपने जीवन को धन्य करने का एक आस्था व श्रद्धा का महीना है । स्थानीय प्राचीन कालीन बुढेश्वर महादेव मंदिर (इतवारी बाजार) में 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक रखते हुए भक्तजनों ने दिनभर भक्ति भाव के साथ भगवान भोले शंकर की पूजा उपासना करते हुए सावन माह का स्वागत किया । इस अवसर पर उक्त धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होते हुए विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने भी भगवान महादेव का जलाभिषेक करते हुए क्षेत्र के सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना की, साथ ही उन्होंने कहा की भारत का अध्यात्म, भारत के धर्म की शक्ति विश्व को अपने आलौक से हमेशा आलोकित करती रही है इसी के परिणाम स्वरूप हमारा देश विश्व का धर्मगुरु था । आज भी धर्म की इस धरती से निकलने वाले भक्ति भाव का संचार समाज में भाईचारा, अपनत्व तथा सौहार्द्र का संचार करेगी, उन्होंने क्षेत्र में होने वाले सभी धार्मिक आयोजन करने वाले भक्तजनों तथा बंधुओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने धर्ममय वातावरण का निर्माण कर कोविड-19 संक्रमण के विपरीत दौर में भी व्यक्ति को अध्यात्म की ताकत से सिंचित करने का कार्य किया है । इस अवसर पर जलाभिषेक करने वालों में महाराज श्री हरिशरण वैष्णव, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र पंडित, ममता सिन्हा, राजीव सिन्हा, कुलेश सोनी, सरिता यादव, देवेश अग्रवाल, दौलत वाधवानी, दीलिप जैन, सत्य नारायण वर्मा, शामिल रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *