- कहा महिलाओं बच्चों से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ करें कार्रवाई
आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के राजपुर में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रतनलाल डांगी द्वारा बिलासपुर रेंज से समय निकालकर सरगुजा रेंज के थाना राजपुर में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के साथ में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली पुलिस महानिरीक्षक के आगमन पर सर्वप्रथम गार्ड द्वारा सलामी दी गई जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के संबंध में तथा अपराध के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की।
महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध पर संवेदनशीलता के साथ करें त्वरित कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने अपने उद्बोधन में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ डी. एम. अवस्थी के मंशानुरूप तथा अपनी प्राथमिकताए बताई उन्होंने कहा की थाने की साफ-सफाई उत्तम दर्जे की हो जिससे की थाने में आने वाले आम जनता या पीड़ित के मन में अच्छी भावना आये। थाने में आने वालों की बात थाने में ही उपस्थित अधिकारी के द्वारा अच्छी तरह से सुनी जाये और उसका त्वरित एवं वैधानिक निराकरण किया जाये। महिलाओं एवं बच्चों संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार त्वरित गति से कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
विजिबल पुलिसिंग पर दें जोर
जप्ती माल एवं विसरा का शीघ्रता से निराकरण करना अपराध की कायमी पश्चात शीघ्रता से विवेचना एवं गिरफ्तारी कर पर्याप्त साक्ष्य के साथ न्यायालय में प्रस्तुत करना शिकायत जांच गांव में जाकर करना जिससे की पुलिस का आम जनता से संबंध बढ़े विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया जाये ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले में जुआ सट्टा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया प्रत्येक थाने के गांव के प्रमुख एवं उत्साही लोगो को वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर रखना जिससे की गांव में होने वाले छोटे मोटे घटनाओं बातो की जानकारी त्वरित गति से पुलिस तक पहुंच सकें। अपराधों की समीक्षा करते हुए जिले में कम लंबित अपराधों के देखते हुए जिला पुलिस कि तारीफ की साथ ही शेष लंबित अपराधों को भी त्वरित गति से निराकरण करने के लिये निर्देश दिये। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अगस्त माह में इनके द्वारा सरगुजा रेंज के थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। थाना राजपुर परिसर एवं भवन की साफ-सफाई देख कर पुलिस महानिरीक्षक ने प्रसनता जाहिर की। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को मार्गदर्शन देने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किये।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी मनोज शर्की, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामानुजगंज नितेश गौतम, डीएसपी नक्सल ऑपरेशन डी.के. सिंह, डीएसपी क्राईम जितेन्द्र खुंटे एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

