अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर पुलिस-प्रशासन के कर्तव्य में यह भी आता है कि ज़िला स्तर पर प्रत्येक एंबुलेंस वाहन की मानक जांच समय-समय पर होती रहे ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके और एंबुलेंस वाहन जीवन रक्षा के पवित्र कार्य में लगे रहे इसी तथ्य के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक कांकेर जी एन बघेल साहब के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्रीमती ऋचा वर्मा के मार्गदर्शन में अपर परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के पत्र के परिपालन में ज़िला हॉस्पिटल के शासकीय एम्बुलेंस वाहनों का ABCD मानक AIS -125 के अनुपालन में कुल 13 एम्बुलेंस वाहनों की नरहरदेव ग्राउंड में बारीकी से चेकिंग की गई। उक्त मानक चेकिंग में ज़िला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया, ज़िला कोमल देव हॉस्पिटल के डॉक्टरदेव ,यातायात शाखा कांकेर से निरीक्षक रोशन कौशिक, सहायक उपनिरीक्षक केजू राम रावत, प्रधान आरक्षक महावीर मिश्रा एवं RTO तथा यातायात पुलिस के अन्य स्टॉफ उक्त विस्तृत जांच कार्य में शामिल थे..। इस प्रकार आज ज़िला पुलिस प्रशासन द्वारा एक अत्यंत आवश्यक तथा उपयोगी कार्य का संपूर्ण निष्पादन कर दिया गया..!!!
पुलिस द्वारा 13 एंबुलेंस वाहनों की मानक जांच की गई

