नई दिल्ली: ‘रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की ड्रग्स स्टोरी’ में सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अलावा 4 और नाम हैं, जिनका नाम रिया ने ड्रग्स कनेक्शन से खुद जोड़ा है. रिया ने इन चार लोगों के नाम भी NCB को बताए हैं. सूत्रों के मुताबिक NCB इन पांच लोगों पर जल्द कार्रवाई करने की तैयारी में है.
रिया की ‘ड्रग स्टोरी’ किरदार नंबर – 2 : रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)
रिया चक्रवर्ती ने अपनी ड्रग्स टीम में जो दूसरे प्लेयर का नाम लिया है वो हैं, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह. रकुल का ड्रग्स करियर भले ही 2019 में में शुरू हुआ हो लेकिन फिल्मी करियर 2009 में ही शुरू हो गया था. रकुल प्रीत सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं. नेशनल लेवल गोल्फ खेल चुकी हैं, लेकिन अब उनका खेल बदल चुका है. रकुल प्रीत अब रिया चक्रवर्ती की टीम में ड्रग्स का खेल खेल रही है.

