संतोष ठाकुर/तखतपुर। बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव ने नगर पालिका परिषद तखतपुर के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद नारायण (गोरे ) सिंह ठाकुर को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर नारायण सिंह का जिला पंचायत प्रतिनिधि धनंजय सिंह क्षत्री, पूर्व पार्षद राज अभिषेक द्वारा शाल श्रीफल और पुष्पाहार से स्वागत कर मुंह मीठा कराते हुए बधाई दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि धनंजय सिंह क्षत्री, पूर्व पार्षद राज अभिषेक ( हनी) पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, पूर्व पार्षद संदीप साहू, निरंजन सिंह क्षत्री, आकाश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद सांसद प्रतिनिधि का पुष्पाहार से स्वागत कर धनंजय सिंह ने दी बधाई

