प्रांतीय वॉच

कन्हर नदी से हो रहा अवैध रेत उत्खनन, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा- अवैध रेत उत्खनन तुरंत रोका जाए, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन..

Share this

आफताब आलम/बलरामपुरः जिले के रामचन्द्रपुर विकासखण्ड अन्तर्गत झारखण्ड सीमा से लगे ग्राम पंचायत छतरपुर (ग्राम फुलवार) ग्राम पंचायत हरिहरपुर एवं ग्राम पंचायत अनुरुद्धपुर में कन्हर नदी से बगैर खादान स्वीकृति एवं एन. जी. टी.के नियमों को ठेंगा दिखाते हुये खुलेआम रेत का अवैध तरीके से उत्खनन भंडारण एवं परिवहन हो रहा है प्रतिदिन सैकडों की संख्या में ट्रकों में रेत भरकर उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा है इस सम्बंध कई बार प्रेस मीडिया खबरे प्रकाशित होने तथा फोन कॉल के माध्यम प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से रेत माफियाओं के हौंसले सातवें आसमान पर हैं यहाँ तक कि इस सम्बंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सज्ञान लेते हुई एन.जी.टी.के नियमों का कड़ाई से पालन कराये जाने हेतु निर्देषित किये जाने के बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी रेत के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करने में दिलचस्प नहीं दिख रहे हैं।

रेत माफिया ग्रामीणों को डरा धमका कर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेत के अवैध कारोबारियों के प्रति प्रशासन के उदासीनता पूर्व रवैया से छुब्ध होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज के कार्यकर्ता ग्रामीण अपने जल जंगल जमीन एवं पर्यावरण के सुरक्षा हेतु रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए स्वयं सड़क में उतरने को तैयार हैं।

3 दिनों के भीतर नहीं हुई कार्यवाही तो, करेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन

अगर तीन दिन के अंदर रेत माफियों के ऊपर कार्यवाही नहीं होती हैं तो भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुज गंज के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मिलकर उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर सम्पूर्ण जवाबदेही प्रसासन की होगी, इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अनोज यादव जी,BJYM जिलाउपाध्यक्ष पवन कश्यप जी भाजपा मंडल रामानुज गंज के महामंत्री इरफान अंसारी जी BJYM मंडल महामंत्री अशर्फी यादव जी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महबूब खान जी राजकुमार यादव जी कृपासंकर गुप्ता अरविंद यादव दीपक यादव जगदीश यादव श्रवण सोनी राहुल जयसवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया हैं ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *