विकास अग्रवाल/खरसिया। नेशनल हाइवे 49 पर स्थित कुनकुनी कोल साइडिंग के सामने हो रहे हादसो और मौते पर से उठ रहे सवाल। बुधवार की रात फिर दो की गई जान खूनी ट्रेलर ने बेरहमी से दो बेकसूरों को रौंदा, हादसे में कुछ दिन पहले दो की और गई थी जान। मिली जानकारी के अनुसार टुंड्री गांव के रहने वाले माधव राठिया तथा भीखम राठिया घरघोड़ा के समीप झांकाडरहा से अपने गांव लौट रहे थे। कुनकुनी वेदांता साइडिंग के समीप सामने से आ रही तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मारी ठोकर इतनी जबरदस्त थी बाईक चालक भीखम राठिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि माधव गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से उसे निजी हॉस्पिटल पहुँचाया गया था उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नेशनल हाईवे 49 पर स्थित वेदांता कोल साइडिंग कुनकुनी के पास हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार की रात भी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, ऐसे में एक तो मौके पर ही मौत ही गई वहीं दूसरे की जान इलाज के दौरान चली गई। प्लांटों से निकलने वाली ट्रेलर चालक लापरवाह तरीके वाहन चलाते है जिससे हादसों को बढ़ावा मिलता है, नेशनल हाईवे पर फर्राटे से दौड़ते है ट्रेलर उनकी स्पीड पर लगाम नही लगने से अन्य छोटे वाहन चालकों को डर बना रहता है, वहीं इस रोड पर उद्योगों को कोयला सप्लाई करने वाले वाहन लगातार दौड़ते हैं। ऐसे में हाईवे के बीच बनी रेलवे साइडिंग का मुख्यद्वार अक्सर हादसों को न्योता दे रहा अब तक करीब दर्जन-भर जाने जा चुकी है वहीं यहां पर हादसों का क्रम नही रुक रहा।
हादसे रोकने गंभीर नही दिखता यातायात विभाग और प्रशासन
खरसिया छेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और उनसे हो रही मौते का जिम्मेदार कौन। सिर्फ कागजी कार्यवाही करने से दुर्घटनाओं और मौतों को नही रोका जा सकता उद्योगो से निकले वाले वाहनों के साथ उद्योगो पर भी होनी चाहिए कड़ी कार्यवाही।

