- नगर पालिका में आया फंड, समाज प्रमुखों ने मंत्री कवासी लखमा व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के प्रवास पर माहेश्वरी, साहू व मुस्लिम समाज को भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा अब पुरी हो गई है और नगर पालिका सुकमा में तीनों समाज का फंड मिल चुका है। बहुत जल्द प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों समाज को फंड मिल जाऐंगा। जिसके बाद तीनों समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा का आभार जताया। फरवरी माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय के प्रवास पर थे। यहां विश्राम गृह में उन्होेने समाज प्रमुखों से मुलाकात कर चर्चा की थी। जहां समाज प्रमुखों ने मंत्री कवासी लखमा के माध्यम से मुख्यमंत्री से भवन निर्माण के लिए सहयोग मांगा था। जिस पर तीन समाज जिसमें माहेश्वरी, साहू व मुस्लिम समाज को भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी हुई और तीनों समाज का फंड नगर पालिका सुकमा को दिया गया। जहां बाकी प्रक्रिया पुरी कर भवन निर्माण कराया जाऐगा। जिसके बाद माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी, साहू समाज के अध्यक्ष जगनाथ (राजू) साहू व मुस्लिम समाज के अध्यक्ष एस कसुद्ीन खान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा का आभार जताते हुए कहा कि सुकमा जैसे इलाको में सामाजिक भवनों के लिए यह राशि काफी अहम है। क्योंकि यहां पर संसाधनों का अभाव है और हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा ने गंभीरता से लिया और समाज को सहयोग दिया जिसके लिए हमारा समाज आभारी है।

