सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम हीरापुर के अंागनबाड़ी केन्द्र पहुॅचकर वजन त्यौहार का अवलोकन किया। उन्हेांने वहाॅ अपने समक्ष दो बच्चों का वजन कराकर उनके पोषण स्तर की स्थिति की जानकारी ली। जिसमें लगभग एक माह की बच्ची छबी का वजन साढ़े चार किलोग्राम सामान्य श्रेणी में तथा एक बच्ची लगभग तीन वर्ष की टवींकल का वजन चैदह किलोग्राम सामान्य श्रेणी में पाए गए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का वजन सामान्य से कम होने पर उसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर के पूछने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को रेडी-टू-ईट का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों का वजन कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिकीर्तन राठौर मौजूद थे।
कलेक्टर शामिल हुए गुरूर के तहसील कार्यालय परिसर की सफाई अभियान में
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज प्रातः गुरूर में तहसील कार्यालय परिसर की सफाई अभियान में शामिल हुए। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर की सफाई रेडक्राॅस के वालिंटियर्स, तहसील कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों और नगर पंचायत गुरूर के कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर की। इस कार्य में एस.डी.एम. श्री अमित श्रीवास्तव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित अन्य कर्मचारी सहभागी बने। कलेक्टर ने लोगों को अपने आसपास को स्वच्छ बनाए रखने हेतु जागरूक किया।
कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण हेतु किया रवाना
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कल संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत गुरूर विकासखण्ड के 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी श्री नितेश साहू आदि उपस्थित थे।

