प्रांतीय वॉच

वाड्रफनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Share this

आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर वाड्रफनगर पुलिस नें बड़ी कार्यवाही करते हुए सात पेटी शराब के जप्त करते हुए तस्करों पर कार्यवाही कि गई है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में खुलेआम शराब तस्करी फुटकर व थोक में किया जा रहा है। किंतु आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाह नही जाती हैं। आबकारी विभाग का काम पुलिस विभाग के द्वारा लगातार गांव का भ्रमण कर शराब माफियाओं पर करवाही किया जा रहा हैl आबकारी विभाग अपने कुर्सी पर बैठे बैठे नोकरी बजा रहे हैं l खाना पूर्ति कर शासन का वेतन का उपभोग कर रहे हैंl आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के चौकी वाड्रफनगर की पुलिस टीम के द्वारा लगातार ग्रामों की भ्रमण करने के दौरान मुखबिरी से सूचना पर राजेश प्रजापति पिता लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति ग्राम महेवा के अंग्रेजी शराब बिक्री करने अपने घर में रखा था। जिसकी सूचना थाना प्रभारी राजकुमार लहरें के द्वारा उच्च अधिकारियों को एवं ध्रुवेश जायसवाल अनुविभागीय अधिकारी पूलिस को सूचना दिया गया सूचना उपरांत कार्यवाही करने के निर्देश पर स्टॉप द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापा मारा गया और राजेश प्रजापति से बारीकी से पूछताछ करने पर कबूल किया गया कि गैरेज में मेक डाउन एक नग अंग्रेजी शराब 171 नग किंगफिशर बियर कैन 55 नग ऑरेंज शराब 150कुल जुमला रकम एकतीस हजार चालीस रूपये का मिला गवाहों के समक्ष पंचनामा बनाकर विधिवत आबकारी एक्ट का कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *