प्रांतीय वॉच

CG के हाईप्रोफाइल जिले में हिस्ट्रीशीटर की कार पर फायरिंग, घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर TI लाइन अटैच

Share this

भिलाई : मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत चार मंत्रियों के गृह जिले में सोमवार देर रात गोलियां चल गईं। यह गोलीकांड नेवई थाना अंतर्गत हुआ है। यहां के हिस्ट्रीशीटर विजेंद्र उर्फ पिंकी राय पर टंकी मरोदा बस्ती स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर चौक पर हमला हो गया। कुछ युवकों ने बहस के बाद उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थाना प्रभारी भावेश साव को SP प्रशांत कुमार अग्रवाल ने लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया- सोमवार रात 12 बजे के बाद विजेंद्र उर्फ पिंकी राय अपनी कार से शीतला माता तालाब चौक के पास से गुजर रहा था। इसी समय सड़क पर 3-4 युवक अपनी कार खड़ी करके वहां खड़े हुए थे। विजेंद्र ने इस पर आपत्ति करते हुए कार हटाने के लिए बोला। इसी बात पर उसकी युवकों से बहस होने लगी। अचानक वहां मौजूद युवकों में से एक ने कट्‌टा निकालकर 3 राउंड फायरिंग कर दी। दागी गईं गोलियों में से एक गाड़ी के दरवाजे के हिस्से पर जाकर लगी। बाकी दो फायर हवा में चले गए। मौके से पुलिस ने कार पर गोली के निशान देखे और कारतूस के तीन खाली खोखे जब्त किए हैं। फायरिंग के फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटना के बाद घटना स्थल पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पिंकी राय रिसाली इलाके का गुंडा बदमाश है, उसके खिलाफ अलग-अलग मामले के 27 अपराध दर्ज है। नेवई टीआई एसपी के पहुंचने के बाद वारदात की जगह पर पहुंचे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *