प्रांतीय वॉच

बुजुर्ग महिला की कुएं में मिली, लाश परिवार में शोक की लहर

Share this
  •  रिश्तेदार के मृत्यु उपरांत ब्रह्मभोज में शामिल होने आई थी  60 वर्षीय वृद्ध महिला धनियारो कुँए में गिरने से हुई मौत

आफताब आलम/बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसडीहा के आश्रीत ग्राम सेमरपारा में वृद्ध महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। वृद्ध पति पत्नी दोनो अपने रिश्तेदारों के मृत्यु उपरांत ब्रह्मभोज में शामिल होने आए हुए थे जिसमें 60 वर्षीय वृद्ध महिला धनियारो की दूसरे दिन कुएं में लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय उसे कुएं का पता नहीं चल सका और वह कुएं में जा गिरी होगी। आपको बतादें कि पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई थी ग्राम पंचायत परसडीहा के आश्रीत ग्राम सेमरपारा में रामसाय के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने सूरजपुर जिले के धोन्धा टिकरापारा निवासी फुलसाय अपनी पत्नी धनियारो के साथ शामिल होने 30 मई को आए हुए थे, और ब्रह्मभोज उपरांत पति फुलसाय अंधेरा होने से पहले घर लौट गया वहीं वृद्ध महिला अन्य महिलाओं के साथ वहीं रुक गई। दूसरे दिन एक जुलाई को जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई परंतु उसका कहीं पता नहीं चला और परसडीहा गांव के ही घनश्याम साहू के कुएं में सुबह दो जुलाई को उसकी लास तैरती हुई दिखाई दी। इस बात की जानकारी तत्काल वाड्रफनगर पुलिस चौकी में दी गई घटनास्थल पहुंचकर पुलिस द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर सिविल हास्पीटल लाया गया पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *