प्रांतीय वॉच

पैराडाइज स्कूल में 16 जून से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ: रश्मि रजक

Share this
■ मॉरल, योग ध्यान, एरोबिक्स, मार्शल आर्ट, नेचर केयर, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट की ऑनलाइन कक्षाएं भी…!!
■ विगत सत्र में स्कूल द्वारा संपूर्ण ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन एवं छात्रों का ऑनलाइन आकलन व टेस्ट लिया गया जिससे 10 वीं बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं में भी शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त हुआ।
अक्कू रिजवी/कांकेर: कांकेर पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र, पालक एवं शिक्षक शिक्षा के प्रति जागरूक एवं गंभीर हैं जिसके परिणाम स्वरूप विगत सत्र में स्कूल द्वारा संपूर्ण ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन एवं छात्रों का ऑनलाइन आकलन व टेस्ट लिया गया जिससे 10वीं बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं में भी शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त हुआ। नए शिक्षण सत्र में भी नियत समय सारणी के अनुसार संपूर्ण विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं अपने विद्या ध्यान को जारी रखे हुए हैं। पैराडाइज स्कूल के प्राचार्य रश्मि रजक सभी शिक्षक, पालक तथा बच्चों के सम्मिलित सहयोग से प्रथम दिवस से ही उत्कृष्ट ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। कठिनाई या विकट परिस्थितियां किसी व्यक्ति की योग्यता को विकसित होने में अवरोध नहीं उत्पन्न कर सकती कोरोना महामारी के विकट एवं कठिन परिस्थितियों में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर पैराडाइज स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया है। नियत समय सारणी द्वारा 30 ऑनलाइन ग्रुप में सेक्शन वाइज कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक की सभी विषयों की ऑनलाइन क्लास संचालित होती है एवं सभी विषय के ऑनलाइन कक्षाओं के अलावा प्रत्येक दिन बच्चों के लिए सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए नैतिक शिक्षा, योग ध्यान, एरोबिक, मार्शल आर्ट, नेचर केयर, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट स्पोकन इंग्लिश, सोशल सर्विस की कोई न कोई ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चे सभी विषय के ऑनलाइन अध्ययन अध्यापन के अलावा नैतिक, शारीरिक, मानसिक एवं अच्छे व्यक्तित्व विकास को प्राप्त करते हुए कला एवं मनोरंजन द्वारा रुचि पूर्वक ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेते हैं। विगत सत्र से सफलता पूर्वक ऑनलाइन कक्षा संचालन करने में प्राचार्य रश्मि रजक एवं मैनेजर योगेश रजक सभी शिक्षकों का अथक परिश्रम एवं विशेष योगदान रहा है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *