प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सामान्य सभा की बैठक रायपुर  के होटल विलिंगटन में संपन्न

Share this
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सामान्य सभा की बैठक आज दिनांक 26/6/21 को राजधानी रायपुर  के होटल विलिंगटन में आहूत की गयी। बैठक में रायपुर,दुर्ग,रायगढ़,भिलाई इस्पात संयंत्र, बालोद, कोरबा,जांजगीर, दन्तेवाडा़,बीजापुर,बलौदा बाजार व सुकमा आदि जिले के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनवर ढेबर को आकस्मिक कार्य की वजह से बाहर जाना पड़ा, अतः बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य श्री गोपाल शर्मा (कोरबा) के द्वारा की गई। बैठक में बालोद एवं सुकमा जिले को  अस्थायी सदस्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया, तथा नवीन पंजीकृत जिलों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य संघ द्वारा उन्हें उचित सहयोग व मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही महामारी के कारण आगामी सत्र की स्पर्धाओं की तिथि में परिवर्तन के विषय पर चर्चा हुई।  यह निर्णय भी लिया गया कि महामारी की स्थिति में नियंत्रण एवं राज्य सरकार द्वारा खेल आयोजन की स्वीकृति के बाद शीघ्र ही एक राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। किन्तु उक्त स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का वैक्सीन लगवाना अनिवार्य  होगा। अन्यथा संघ द्वारा आयोजित किसी भी बैडमिंटन स्पर्धा में ऐसे खिलाड़ियों को सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा।आज की बैठक में जिला सुकमा को मान्यता प्रदान किए जाने से अब जिला के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला स्तर से चयन होगा छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा इन स्पर्धाओं के अंतर्गत मिनी जूनियर (अंडर 13 बालक बालिका) सब जूनियर (15 से 17 वर्ष आयु समूह बालक बालिका) जूनियर (19 वर्ष आयु समूह बालक बालिका) तथा सीनियर में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य संघ से मान्यता प्राप्त होने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने प्रदेश व क्षेत्रीय मंत्री माननीय कवासी लखमा जी और सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष युवा नेता कवासी हरीश जी तथा छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय अनवर ढेबर व सचिव माननीय संजय मिश्रा तथा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक श्री विनीत नंदनवार कलेक्टर सुकमा एवं जिला खेल अधिकारी श्री विरुपाक्ष पुराणिक  को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया आगामी दिनों में माननीय मंत्री व कलेक्टर के संरक्षण व मार्गदर्शन में ग्रामीण शहरी बालक बालिकाओं को बैडमिंटन खेल हेतु वृहद मंच जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *