किरीट ठक्कर/गरियाबंद/देवभोग। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के जन्म दिवस के अवसर पर देवभोग ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भविष्य प्रधान ने बच्चों को बिस्किट वितरित किया। अपने युवा साथियों के साथ भविष्य प्रधान देवभोग विकास खंड के ग्राम कुम्हढईकला पहुंचे , जहाँ ग्रामीण बच्चों के बीच बिस्किट वितरण कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमरजीत भगत का जन्म दिन मनाया। भविष्य प्रधान ने अमरजीत भगत को जिले के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये जाने पर अपनी शुभकामनायें भी व्यक्त की है। इस अवसर पर कुम्हढईकला के सरपंच एवं युवा कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष परमेश्वर ध्रुवा , ओंकार पात्र , डिगरनिधि एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया बच्चों को बिस्किट वितरण

