क्राइम वॉच

पंडो आदिवासियों की पिटाई: सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सरपंच पति सहित 10 गिरफ्तार

Share this

रामानुजगंज। तालाब में मछली चोरी के मामले में पंडो जाति के लोगों के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद थाना त्रिकुंडा पुलिस ने चेरा पंचायत के सरपंच पति सत्यम यादव सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
थाना त्रिकुंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच पति सत्यम यादव, जेपी यादव समेत गांव के अन्य लोगों ने 15 जून को फार्म हाउस में पंचायत लगाया और पंडो जनजाति के नाबालिग समेत 8 लोगों की पेड़ से बांधकर तथा जमीन पर लिटाकर डंडे व बेल्ट से जमकर पिटाई की थी। उनका आरोप था कि गांव के तालाब में पाली गई मछलियों को पंडों जनजाति के लोगों द्वारा ही चोरी की गई है। साथ ही सभी के ऊपर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है और जुर्माना सरपंच पति सत्यम यादव के पास जमा करने कहा गया है।
इस बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले गांव के सरपंच पति सत्यम यादव, उनके सहयोगी जितेन्द्र यादव, वासुदेव यादव, आलोक यादव, जयप्रकाश यादव, वंशीधर यादव, दीनानाथ यादव, देवसाय, जमुना यादव, और जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ थाना त्रिकुंडा में धारा 294, 506, 323, 147, 149, 342, 365, 384, भादवि 3(1)द, ध 3(2) (बी) और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *