क्राइम वॉच

छत्तीसगढ़: दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार की मौत

Share this

जीपीएम/कोरिया। एक ओर जहां तेज रफ्तार कार होटल की दीवार जा टकराई, वहीं दूसरी ओर पिकअप ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी। इन दोनों हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।पहली घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम लालपुर की हैं जहां पर तेज रफ्तार कार में सवार युवक कहीं जा रहे थे कि वह अनियंत्रित हो गई और होटल की दीवाल जा टकराई। ठक्कर इतनी जबर्दस्त की थी कि मौके पर ही कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना होटल संचालक ने पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को वहां से बाहर निकाला और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना कोरिया जिले के केल्हारी-डुगला की हैं जहां बाइक में सवार होकर दो युवक किसी काम से जा रहे थे कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वहां भी शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *