प्रांतीय वॉच

नपा अध्यक्ष गफ्फु ने कि जिले के नए प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट

Share this

किरीत ठक्कर/गरियाबंद : नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष एवं राइसमिल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सोमवार को रायपुर पहुॅच जिले के नए प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से उनके निवास स्थान में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मेमन ने उन्हे गरियाबंद जिला का प्रभारी मंत्री बनने पर बधाई दी। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान उन्होने नगर के विकास को लेकर भी प्रभारी मंत्री से चर्चा की और नगर की समस्या व प्रमुख मांगो से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री भगत ने उन्हे आश्वस्त किया कि वे गरियाबंद जिला एवं नगर के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होने जनहित की मांगो और जनसमस्याओ को लेकर शीघ्र निराकरण करने का भी आश्वासन दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *