प्रांतीय वॉच

भूपेश सरकार से युवा, मजदूर, किसान हर वर्ग परेशान : मधु रॉय

Share this

संजय महिलांग/नवागढ़। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर अब भाजपा ने एक नया अभियान शुरू किया है। भाजपा किसानों, महिलाओं, युवाओं के मुद्दों पर सरकार की नाकामियां लोगों के बीच जाकर गिनवा रही है। इसी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय नवागढ़ मण्डल के मुरता शक्तिकेंद्र में पहुँची, जँहा उन्होंने महिलाओं से सम्पर्क कर भूपेश सरकार के अधूरे वादों के बारे में बताया। श्रीमती रॉय ने कहा कि ये पछतावा ऐसी सरकार की वजह से है जिसके पास नीतियां तो हैं मगर सिर्फ कमीशनखोरी के लिए। जिस सरकार के पास योजनाएं हैं मगर सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए। इनके पास निर्णय हैं तो केवल राजनीति करने के लिए। असलियत में विकास के कामों से कांग्रेस की सरकार कोसो दूर है। सरकार से युवा, मजदूर, किसान हर वर्ग का आम आदमी परेशान है। हम लोगों के सवाल तो पूछेंगे। आपको जवाब देना होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल । आपका कार्यकाल हुआ आधा, भूपेश सरकार भूल गई जनता से किया हुआ वादा। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा मिश्रा ने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर गीता लेकर शराबबंदी का वादा किया गया था। मगर अब सरकार इसकी होम डिलीवरी कर रही है। शराब के मामले में इस सरकार का जो आचरण रहा है, उसकी जितनी भर्त्सना की जाय, वह कम है। साथ ही महिलाएं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान खेमिन बाई, चंद्रिका साहू, कुंती बाई साहू, दामनी बाई, विमला चौहान, प्रेमिन बाई, चित्ररेखा बाई, लता गेंदले आदि उपस्थित रही।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *