- जिला शिक्षा अधिकारी एव जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर ने संकुल समन्वयको की बैठक लेकर दिये निर्देश
पुलस्त शर्मा/मैनपुर : विकासखण्ड मुख्यालय मैनपुर के बी.आर.सी.सी.सभा कक्ष में शैक्षणिक गतिविधियों से सबंधित बैठक जिला शिक्षा अधिकारी बी.ताण्डेय एवं जिला मिशन समन्वय श्याम चन्द्राकार के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बी.ताण्डेय द्वारा वर्तमान में चल रहे शैक्षिक गतिविधि जैसे आमाराईट प्रोजेक्ट कार्य यूडाईस डाटा एन्ट्री ,राष्टीय शिक्षा नीति 2020, षाला प्रबंधन एवं विकास समिति के गठन, छात्रवृत्ति आॅनलाईन, जाति/निवास प्रमाण पत्र के संबंध में कक्षा पहली से बारहवी के छात्र छात्राओ का विद्यार्थी पोर्टल में आॅनलाईन एन्ट्री की जानकारी, सूखा राशन वितरण पर चर्चा, गणवेश पुस्तक वितरण के पूर्व तैयारी पर चर्चा, शालाओं को प्राप्त विभिन्न अनुदान राशि का मदवार उपयोगिता प्रमाण पत्र पर चर्चा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश चर्चा के साथ शिक्षा विभाग के योजनाओं के संबंध मे जानकारी दिया गया। बैठक मे उपस्थित जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर द्वारा भी विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। बैठक मे सभी संकुल समन्वयक को दिनांक 16.06.2021 से सभी शिक्षकों को संस्था मे उपस्थित रहने निर्देश देने के लिये निर्देशित किया गया है। विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक यशवंत बघेल ने कहा स्कूलो के शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध मे आज बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संकुल समन्वयकों को कोविड 19 नियमो का पालन करते हुए आॅनलाईन एन्ट्री, सूखा राशन, गणवेश, पुस्तक वितरण स्कूल प्रवेश पर चर्चा किया गया साथ ही साफ सफाई और शिक्षा नीतियों विभागीय योजनाओं के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए निर्देश दिये गये है। इस विकासखंड स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक यशवंत बघेल, पीएलसी प्रमुख संतोष तारक, ईश्वर लाल कोसमा, संतोष पटेल, रसीद खान, दुर्गा यादव सभी संकुल समन्वयक एवं ब्लाॅक टेक्नीकल टीम उपस्थित थे।

