प्रांतीय वॉच

लक्ष्मी कांत यादव एक युवा आइकॉन, जो रक्तदान के माध्यम से कर रहे जरूरतमंदों की मदद

Share this
  • मौका दीजिये अपने खून को किसी की रगो में बहने का ये लाजवाब तरीका है कई जिस्मो में जिंदा रहने का : लक्ष्मीकांत यादव

महेन्द सिंह/पाण्डुका। आज 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लक्ष्मीकांत यादव सोशल वर्कर व प्रेसिडेंट ब्लड डोनेशन क्लब रॉयपुर ने युवा साथियों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी युवा जरूरतमन्दों को रक्तदान करे। लक्ष्मी कांत यादव ने कॉलेज समय से ही ब्लड डोनेशन क्लब संगठन बनाया और लगातार 5 वर्षों से रॉयपुर में काम कर रहे है, बाहर से आये मरीजों की मदद के लिए हमेशा तत्तपर रहते है और हर संभव मदद का प्रयास करते है। और उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत एक अपरिचित व्यक्ति को रक्तदान करके आया जिसके बाद से रक्तदान के लिए कालेज के साथ अलग अलग सहयोगी संस्थाओं के साथ रक्तदान शिविर लगवा कर रक्तदान के लिए युवाओ को प्रेरित करते रहे और आज बड़ी संस्था के रूप में रॉयपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है। जिसमे मुख्य रूप से दीप नारायण,कृष्णा साहू, अभिषेक मिश्रा, भूपेंद्र चौहान, यश्मित , अविनाश, सुनील, चूड़ामणि, गौतम निर्मलकर, राहुल, आदि युवा मुख्य रूप से शामिल है।

रक्तदान महादान क्यों कहा जाता है 
रक्तदान, महादान। ‘ इन पंक्तियों का अर्थ है कि अगर आप अपने धन से किसी की सेवा करते हैं तो आपका धन भी पवित्र हो जाता है, अगर आप अपने खून को दान करते हैं तो आपका शरीर भी पवित्र हो जाता है। मन पवित्र करने के लिए भगवान का नाम जपें और जीवन के अंतिम क्षणों में अपनी आंखों का भी दान करें।

रक्तदान के फायदे 
ब्लड डोनेशन से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। डॉक्टर्स का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है। – एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित ब्लड डोनेट करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।

एक आदमी कितनी बार रक्तदान कर सकता है 
एक बार में शरीर से 471 एमएल से ज्यादा रक्त नहीं लिया जा सकता. – कोई भी हेल्दी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. पुरुष तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकते हैं, वहीं महिलाएं चार महीने में एक बार रक्तदान कर सकती हैं। रक्तदान के बाद क्या खाना चाहिए -:रक्तदान करने के बाद हर तीन घंटे में हैवी डाइट लें. हेल्दी खाना, फल खा खाएं. रक्तदान करने के बाद खाने के लिए मिलने वाले जूस, चिप्स, फल से परहेज नहीं करें. रक्तदान के बाद हेल्दी डाइट न लेकर तरल पदार्थ लेते रहेंगे तो कमजोरी महसूस होगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *