क्राइम वॉच

राजधानी में नाबालिग के साथ फिर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आयी है। जिसमें 13 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपचारी बालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। मासूम के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने अपचारी को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ़ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। गौरतलब है, प्रदेश में आय दिन मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आती रहती है। रेप के खिलाफ कानून तो हजार हैं लेकिन हालात अब भी वही है। इसके कई वजह हो सकते हैं, जैसे कोर्ट में रेप के खिलाफ दर्ज शिकायतों की लम्बी कतार, जिसकी सुनवाई में सालों बीत जाते हैं और अपराधी खुले आम घुमते रहते हैं। या कानून तो हैं लेकिन प्रशासन के ढीले रवैये से वो भी किसी काम के नहीं होते। या हो सकता है इतने जघन्य अपराध के लिए कानून में प्रावधान सजा अपराधियों को कम लगता होगा और वे बिना किसी भय के घटना को अंजाम दे देते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *