प्रांतीय वॉच

सुकमा आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देशव्यापी प्रदेशव्यापी धरना प्रर्दशन कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया

Share this
  • महंगाई ने किया जीना दुश्वार, अब बस भी करो मोदी सरकार: साहू
  • पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि में रोज बढ़ोत्तरी से बढ़ रही मंहगाई

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा :  पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को सुकमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल के नेतृत्व में शबरी पेट्रोल पंप व जेएमआर पेट्रोल पंप के सामने प्रतिकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध के दौरान मंहगाई कम करने व मोदी सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की गई। इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और सभी जरुरी वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानियों की तरफ ध्यान आकर्षित किया गया।
पेट्रोल-डीजल मूल्य दर पर सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के लोग पिछले वर्ष से कोविड 19 की मार से जूझ रहे हैं, जिसमें उन्हें एक तरफ तो सही समय पर दवाई और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिली, दूसरी तरफ गिरती अर्थव्यवस्था और घटते रोजगारों के बावजूद केन्द्र सरकार द्वारा आम नागरिकों को कोई आर्थिक सहायता ना दिए जाने के कारण आर्थिक परेशानियां झेल रहे हैं। इस सबके बावजूद जनता की दुख-तकलीफ से बिल्कुल बेपरवाह भाजपा सरकार देश के नागरिकों पर पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हर रोज बढ़ोतरी करके महंगाई का बोझ जनता पर डाल रही हैं।

भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले 7 साल में पेट्रोल व डीजल के टैक्सों में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल व डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इन्हीं गलत नीतियों और भारी भरकम टैक्सों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर होने की कगार पर हैं। सभी जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर खाद्य पदार्थों एवं सभी प्रकार की वस्तुओं पर पड़ता है और उन्हें महंगा बनाता है, जिससे आज देश का हर व्यक्ति महंगाई से हलाकान हो चुका है।

इस दौरान भूतपूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करन सिंह देव,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला महामंत्री राजेश नारा,मोहन सिंह ठाकुर, गादीरास के उपसरपंच धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री शेख गुलाम मुर्तजा,जनपद सदस्य विनोद पेद्दी, ओयामी हिंगा, पार्षद श्रीमती लालम्मा पुजारी, पार्षद श्रीमती पदमा जायसवाल, पार्षद शेख गुलाम, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप, सुक्का सिंह नाग, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, भूतपूर्व पार्षद रम्मू राठी,तरुण जायसवाल, सोनुराम नाग, एल्डरमैन सुनील राठी, दिनेश दास, नागराज कर्मा, हरि सेठिया,रिंकू दास, शेख सादिक, नीलम कश्यप, सोनाकुकनार सरपंच कोसा राम मरकाम, जयंती कौर, श्रीमती सरोज आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *