प्रांतीय वॉच

सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू पहले अपने नगरपालिका में झांके, भ्रष्टाचार का अड्डा बना है नगरपालिका सुकमा: शोभन गंदामी

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : नगरपालिका सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू द्वारा भाजपा नेताओं को ठेकेदारों के एजेंट बताने वाले बयान का कटाक्ष करते हुये सुकमा भाजपा मण्डल के उपाध्यक्ष शोभन गंदामी ने नगरपालिका अध्यक्ष के बयान को बेबुनियाद बताया है । गंदामी ने बताया कि अध्यक्ष जी ने भाजपा के नेताओ पर लगाया अरोप बेबुनियाद व सुकमा जिला मे हो रहे भ्रष्टाचार को आम लोगों के नजर से ध्यान भटकाने वाला अरोप कहा है । आप की सरकार में कमीशनखोरो की कमी नही है सुकमा जिले का हाल बेहाल है , चाहते ठेकेदारों से कमीशन लेकर काम बांटा जा रहा है , आप चाहे जिला निर्माण विभाग को देख ले या लोकनिर्माण विभाग को जहाँ टेंडर का पता ही नही लगता कि कब लगा है । अध्यक्ष जी बेरोजगारो को ई -पंजीकरण करवा कर काम दे रहे है तो मैं बता दु की उसमें भी आपने कांग्रेस का पट्टा लगा देख कर काम बांट रहे हो । ई-पंजीकरण वाले बहुत सारे बेरोजगारो को पता ही नही लगता की कब लोकनिर्माण विभाग मे निविदा लगा । परन्तु आपके आकाओं को सब पता पहले ही चलता है तभी चाहेते ठेकेदारो का लिस्ट पहले से लोकनिर्माण विभाग पहुँच जाता है । मैं अध्यक्ष जी से पूछना चाहता हूं चहेते ठेकेदारों को कमीशन लेकर आप लोग काम दे रहे हो ,15 प्रतिशत कमीशन आप लोग ले रहे हो, सत्ता आपकी है तो एजेंट कौन हुआ ।
श्री गंदामी ने सुकमा नगरपालिका को लेकर कहा कि सुकमा में वर्तमान में राजू साहू जी के नेतृत्व में नगरपालिका में सिर्फ और सिर्फ हवा-हवाई में काम चल रहा है आपके नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद एक भी विकास कार्य देखने को नही मिला है आपने सिर्फ भाजपा शासनकाल मे बने गौरवपथ मे चाइना के लाइट लगा के वाहवाही लूटने का प्रयास किया है परन्तु वास्तिविकता में जो कार्य किया जाना था उसे दरकिनार किया है , कुछ एक निर्माण हुए किंतु वो भी भ्रष्टाचार के भेंट चढ गये पूरे छत्तीसगढ़ का यह पहला नगरपालिका है जहां निर्माणकार्य मे राड( सरिया) लगाने के जगह लकडी लगाया गया है । अध्यक्ष जी आपके संरक्षण मे नगरपालिका सुकमा मे भष्टाचार चरम पर है लेकिन आप हमारे भाजपा शासनकाल मे नगरपालिका मे भ्रष्टाचार का निराधार व तथ्यहीन आरोप लगा कर आम लोगो का ध्यान भटकाना चाहते है अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो आप तथ्यों के लेकर सामने आए । भाजपा शासन मे सुकमा नगरपालिका का चौतरफा विकास हुआ आम जनता को दिख भी चुका है । वर्तमान मे कोरोना काल को देखते हुए हम अभी चुप है जिस दिन सुकमा जिला से धारा 144 हटेगा भाजपा जिला अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज देव जी एवं वरिष्ठ भाजपाईयो के नेतृत्व मे सुकमा भाजपा मण्डल उग्रआंदोलन कर उक्त विभाग के भ्रष्टाचार को आम जनता के सामने लायेंगे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *