रायपुर वॉच

पर्यावरण को शुद्ध बनाने और पौधारोपण के जरिए हरियाली का विस्तार करने के लिए, यातायात पुलिस और डीपी कॉलेज के कैडेट्स आगे आए

Share this
  • बिलासपुर में यातायात पुलिस और डीपी विप्र कॉलेज के ncc कैडेट स्वधा रोपण के लिए लोगों के बीच नि:शुल्क बांटे पौधे
  • एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) रोहित बघेल ने यातायात कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर.. पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम की, शुरुआत की

मनोज शर्मा/बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिले की बिलासपुर यातायात पुलिस के द्वारा वृक्षारोपण हेतु आम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए आज 6 जून को पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीपी विप्र महाविद्यालय एनसीसी इकाई के छात्र छात्रा कैडेट्स और यातायात पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोहित बघेल एडिशनल एसपी यातायात के द्वारा वृक्षारोपण यातायात कार्यालय परिसर में कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यातायात कार्यालय परिसर मे डीएसपी ललिता मैहर, लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा (एनसीसी अधिकारी डीपी कॉलेज) एवं अन्य के द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही साथ आम जनों को लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स आकांक्षा सोचे, हरीश कुमार और शुभम शर्मा आदि के साथ यातायात थाने के उमाशंकर पांडे (सहायक उपनिरीक्षक) तथा डाकेश्वर साहू शैलेंद्र सिंह जावेद अली (आरक्षक) व अन्य लोग मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *