प्रांतीय वॉच

गांव-गांव टीकाकरण हेतु जन जागरण कर रही अलका चंद्राकर

Share this

रवि सेन/बागबाहरा: सेवा ही संगठन है भाजपा द्वारा कोरोना संकट में गांव-गांव में सेवा कार्य किया जा रहा है इसके अंतर्गत चलो टीका लगाबो संगी संगवारी अभियान अलका चंद्राकर (जिला पंचायत सदस्य ) नरेश चंद्राकर (भाजपा किसान मोर्चा) द्वारा चलाए जा रहे हैं । शुरुआत में गांव गांव देवार बस्ती में खाद्यान्न सब्जी मास्क वितरण किया गया एवम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गांव-गांव में चलो टीका लगाबो संगी संगवारी अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान अंतर्गत ग्राम सोनदादर में घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया ग्राम सिर्री सुखरी डबरी में तालाब में कार्यरत श्रमवीर भाइयों बहनों के बीच जाकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किए एवं उनके बीच फैले भ्रम और डर को दूर करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से बचने का एकमात्र उपाय हैं हम शासन के निर्देशानुसार वैक्सीन के 2 डोज लगाने से हमारा जीवन सुरक्षित है हमें किसी भी प्रकार का लापरवाही नहीं बरतना है मजदूरों की समस्या पूछ कर संबंधित विभाग से उनका निराकरण करने की बात कही उन्होंने कहा कि शहरों में लोग टीका लगाने हेतु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और हम गांव वाले टीका लगाने में हिलहवाला ना करें इस अभियान में तुकाराम चंद्राकर (मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा) चमेली साहू (सरपंच) वीरेंद्र चंद्राकर (उप सरपंच) बल्ला यादव , भारतीय साहू , भुनेश्वर ठाकुर , भुनेश्वर चक्रधारी , राम रतन पटेल अमित चक्रधारी , रुकमणी चक्रधारी, रुकमणी साहू ललित , जितेश साहू एवं तेजराम चक्रधारी , धर्मेंद्र चक्रधारी आदि उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *