रवि सेन/बागबाहरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र की भाजपा सरकार के सात साल के साथ ही दूसरे कार्यकाल को दो वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी केंद्र/प्रदेश के निर्देशानुसार महासमुंद जिला बागबाहरा ग्रामीण मण्डल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मण्डल के शक्ति केंद्रों(बूथ) पर जागरूकता अभियान चलाई जाएगी।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देशानुसार कोविड संक्रमण महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस कड़ी में 30 व 31 मई सेवा ही संगठन के कार्यक्रम के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें महासमुंद जिला बागबाहरा ग्रामीण मण्डल में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों को समायोजित कर बनाए गए शक्ति केंद्रों में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी। प्रत्येक शक्ति केंद्र में कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम अतिथि बनाए गए हैं। इन केंद्रों में अतिथि के साथ प्रभारी/सहप्रभारी संयोजक/ सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर दो स्थानों पर सेवा ही संगठन के तहत कार्यक्रम आयोजित करेंगे
सेवा ही संगठन के तहत 31मई 2021 सोमवार को आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जन जागरूकता, मास्क व सेनेटाईजर वितरण, गरीब व असहाय लोगों के लिए राशन की व्यवस्था, रक्त दान आदि महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।
बागबाहरा ग्रामीण मण्डल सेवा ही संगठन के तहत जन जागरूकता में पदाधिकारियों को शक्ति केंद्रों का कार्यक्रम अतिथि/प्रभारी नियुक्त किया गया है जिनमे चुन्नीलाल साहू(सांसद महासमुंद लोकसभा) शक्ति केंद्र- सम्हर , मोनिका दिलीप साहू(महासमुंद जिला उपाध्यक्ष) शक्ति केंद्र- तेंदुकोना , प्रीतमसिंह दीवान(पूर्व विधायक खल्लारी) शक्ति केंद्र- गांजर अलका नरेश चंद्राकर(जिला पंचायत सदस्य) शक्ति केंद्र- मुनागसेर , परेश बागबाहरा(पूर्व विधायक खल्लारी) शक्ति केंद्र- खैरटखुर्द , स्मिता हितेश चंद्राकर(अध्यक्ष-जनपद पंचायत बागबाहरा) शक्ति केंद्र- मोंगरापाली (रेवा) , पिलेश्वर पटेल(अध्यक्ष- बागबाहरा ग्रामीण मण्डल) शक्ति केंद्र- पटपरपाली , कमलेश कुमार टाण्डेय (अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अजा मोर्चा) शक्ति केंद्र- कुसमी, दिनेश चन्द्राकर (महामंत्री बागबाहरा ग्रामीण मण्डल) शक्ति केंद्र- कौंसरा के अतिथि रहेंगे।
भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल, शक्ति केंद्रों में चलाएगी जागरूकता अभियान

