यामिनि चंद्राकर/छुरा : मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर भाजपा सेवा की संगठन कार्यक्रम के तहत जिले के 131 शक्तिकेन्द्रो में सेवा कार्य करेगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। प्रत्येक शक्ति केन्द्र के एक गांव में भाजपा सेवा कार्य के तहत सुखा राशन, मास्क, सेनिटाईजर सहित अन्य जरूरी चीजे बांटेगी। गुरूवार शाम संपन्न जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक के बाद ये जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने पत्रकारो से साझा की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के निर्देश पर विस्तृत कार्यक्रम तैयार किए गए है। गुरूवार को पार्टी के पदाधिकारियो के साथ चर्चा कर इसकी कार्ययोजना बनाई गई। तय कार्ययोजना के मुताबिक 31 मई को जिले के सभी शक्तिकेन्द्रो में सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे इसके लिए प्रभारी व अतिथियो की अलग अलग जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इसके पहले 29 मई को युवा मोर्चा के नेतृत्व में विशाल रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षो को शक्तिकेन्द्र स्तर पर इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए है। हर शक्ति केन्द्र के चिंहित गांव में भाजपा सेवा कार्य करेगी।
जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे संकट के समय में हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। जरूरतमंदो लोगो को सहायता पहुचानी चाहिए। सेवा ही संगठन भाजपा का ध्येय हैं और मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर भाजपा सेवा की संगठन के तहत सेवा कार्य करेगी और लोगो में कोरोना महामारी और कोरोना टीकाकरण के लिए लोगो को जागरूक भी करेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, जिला प्रभारी राकेश यादव, महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत राम सिन्हा, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, संदीप पांडेय, गुरूनारायण तिवारी, कमल सिन्हा, रूद्राक्ष साहू, प्यारेलाल सोनकर, दुलार सिन्हा, मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति अंजु नायक, डाॅ योगीराज माखन, महामंत्री मनीष हरित सहित जिले के सभी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल के महामंत्री शामिल थे।