प्रांतीय वॉच

डिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीण कुटा ) काँकेर ब्रांच ने कोरोना योद्धाओ की सुरक्षा के लिए तहसीलदार कार्यालय को सौपी  कोविड रिलीफ कीट

Share this
अक्कू रिजवी/कांकेर : कोरोना की इस जंग मे मजबूती से लड़ रहे योद्धा भी  लगातार इससे  संक्रमित  हो रहे है| ऐसी  स्थिति मे उनकी सुरक्षा के लिए माइक्रो फाइनेंस कंपनी  क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (ग्रामीण कुटा ) काँकेर ब्रांच ने कदम आगे बढ़ाये है |ब्रांच ने राजस्व प्रशासन को कोविड रिलीफ कीट सेनेटाईर, मास्क ऑक्सीमीटर, फेसशील्ड आदि का किट कोरोना योद्धाओ को सौपा  जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड काकेर ब्रांच के द्वारा तहसीलदार  श्री मनोज मरकाम और नायब तहसीलदार श्री नीरज कुमार जी की उपस्थिति मे कोरोना रिलीफ  किट सौपी  गई |कोरोना योद्धाओ के लिए इनका उपयोग बहुत ही अहम् है | माइक्रो फाइनेंस कंपनी की इस पहल को वास्तविक मदद  बताते हुए अधिकारियो  ने सराहना की, इस समय तहसीलदार श्री मनोज मरकाम और नायब तहसीलदार श्री नीरज कुमार बंजारे और कंपनी के ऐरिया मॅनेजर श्रीकांत धानकुटे , शाखा  प्रबंधक वेदव्यास , पटवारी प्रेमसिंह दर्रो , रिज़वान खान , अविनाश ठाकुर  दाऊद , दुगेश ठाकुर आदि उपस्थित थे  |
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *