प्रांतीय वॉच

निगम टीम की कार्रवाई : डेली निड्स की दुकान किया गया शील

Share this

तापस सन्याल/ भिलाई 3। नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा क्षेत्रांतर्गत, कलेक्टर द्वारा जारी आदेश/निर्देशो का पालन कड़ाई से करने नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के मोबाईल टीम लगातार भिलाई-3 व चरौदा के व्यवसायियो काे एलाउंसमेंट के माध्यम से प्रति दिवस आगाह किया जा रहा है, इसके बावजूद भी कुछ व्यवसायियो द्वारा स्थानीय निगम प्रशासन के आदेशो को धता बताने वाले व्यवसायियो का दुकान शील किया जा रहा है। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग समीप डेली निड्स की दुकान शाम 06:00 बजे तक संचालन किया जा रहा था, जिसे निगम टीम द्वारा शील किया गया। चरोदा में राष्ट्रीय राजमार्ग समीप किराना व्यवसायी द्वारा पीछे के दरवाजे से किराना समान विक्रय किया जा था, जिससे 5 हजार रू. की दाण्डिक राशि वसूली की गई। इस प्रकार निगम की टीम लगातार व्यवसायियो को लॉकडाउन का पालन कराते हुए निश्चित समय व तिथि को ही अपना व्यवसाय संचालित किये जाने का अपील निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर द्वारा की गई है। मोबाईल टीम का नेतृत्व राजकुमार देवांगन, सहायक लेखाधिकारी अपने सहयोगियो से लगातार पालन करवा रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *