बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : सुकमा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत दुकान संचालकों, व्यापारियों एवं उनके दुकानों मे कार्यरत कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब्दुल कलाम भवन मस्तानपारा, बस स्टैण्ड परिसर, सांस्कृतिक भवन लाइन पारा में शिविर लगाकर समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों, कर्मचारियों का कोविड जांच किया गया। कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा जिले में 01 जून तक प्रभावशाली लाॅकडाउन की अवधि में समस्त प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर 10 दिवस में अनिवार्य रूप से कोरोना जाँच करवाने के निर्देश भी दिए गए है। इसी अनुक्रम में आज सुकमा नगरपालिका क्षेत्र में दुकान संचालकों एवं कर्मचारियों की जाँच की गई। इस दौरान सुकमा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री आशीष कोर्राम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
व्यापारियों एवं कर्मचारियों का किया गया कोरोना टेस्ट

