प्रांतीय वॉच

विधायक छन्नी साहू ने नगर पंचायत के कंटेन्टमेंट जोन मे बांटी हरी सब्जियां

Share this

रवि मुदिराज/राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण से खुज्जी ,विधानसभा में कुछ गांव व वार्डो में कोविड का संक्रमण को देखकर उन गांव व वार्डो को प्रशासन ने रेड जोन घोषित किया था । जिससे वहां के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री के साथ हरी सब्जियों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,।विधायक छन्नी साहू ने छुरिया नगर के कंटेन्टमेंट जोन जो छुरिया की नगर पंचायत का वार्ड है वहां जाकर सब्जियां बांटी है।खुज्जी की विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने बताया कि विभिन्न कंटेन्टमेंट(रेड) जोन में स्थित गांव व वार्डो के लिए वह हरी सब्जियों की व्यवस्था करने की पहल कर रही है। जिससे लोगो को राहत मिले,। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी अपना ध्यान रखे और कोविड-19 सम्बंधित प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते रहें,।इस मौके पर छुरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन,युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू,विधायक प्रतिनिधि चन्दू साहू व नगर के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *