प्रांतीय वॉच

कसडोल विकासखंड में कहर ढा रहा कोरोना, विकट समय में भी जनपद सीईओ नदारद

Share this
पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल :  जिले में कोरोनावायरस की दूसरी लहर मौत का तांडव कर रही है, बलौदाबाजार जिले में हर रोज कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और कोरोनावायरस से जिले में अकाल मृत्यु मरने वालों की संख्या 200 के पार पहुंच चुका है ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा सख्त लॉक डाउन कर कोविड टीकाकरण अभियान को युद्ध स्तर में चलाने के निर्देश भी जिम्मेदार अधिकारियों को दिए गए हैं जिसमें जनपद पंचायत के सीईओ को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन कसडोल जनपद पंचायत के सीईओ को आम जनता और कलेक्टर के आदेश से कोई सरोकार नहीं हैं तभी तो कसडोल जनपद पंचायत के सीईओ बी के चौबे लॉकडाउन से पहले ही अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर मुख्यालय छोड़ कर नदारद हो गए हैं,आपको बता दें कि कसडोल जनपद क्षेत्र में कोविड टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी कसडोल जनपद पंचायत के सीईओ के कंधो पर थी लेकिन सीईओ के द्वारा अपनी जिम्मेदारी अपने मातहत कर्मचारियों के ऊपर थोप कर अपनी जिम्मेदारी निभाई जा रही है,कसडोल जनपद पंचायत के सीईओ बी के चौबे की लापरवाही को देखते हुए कसडोल एसडीएम  मिथलेश डोंडे के द्वारा बलौदाबाजार के कलेक्टर सुनील कुमार जैन को कार्यवाही के लिए दो बार पत्र भी लिखा जा चुका है लेकिन कलेक्टर के द्वारा कार्यवाही नहीं करने से कसडोल जनपद पंचायत के सीईओ बीके चौबे के हौसले बुलंद हो चले हैं,कसडोल जनपद पंचायत के सीईओ की गैरजिम्मेदारी के चलते कोविड वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है।
इनका कहना है।
कोविड वैक्सीनेशन जैसा चलना चाहिए वैसा चल रहा है और अभी तबियत खराब होने की वजह से मुख्यालय में नहीं हूँ, तबियत ठीक होते ही मुख्यालय आ जाऊंगा, अभी एक दो रोज हुआ है मुख्यालय छोड़े हुए बाकी समय मुख्यालय में ही था।
बसंत कुमार चौबे
सीईओ, जनपद पंचायत कसडोल
मेरे द्वारा जनपद सीईओ को हिदायत दिया गया है, की वे मुख्यालय न छोड़े, लेकिन उनके द्वारा लगातार नियमों की अवहेलना की जा रही है, मुझे लगातार शिकायत मिल रही है कि सीईओ लॉकडाउन लगने के ही दिन मुख्यालय से बाहर है, जिसकी शिकायत मेरे द्वारा कलेक्टर महोदय को 2 बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नही हो सका है। मेरे द्वारा पुनः आवेदन लिखा जाएगा।
मिथिलेश डोण्डे
एसडीएम, कसडोल
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *