प्रांतीय वॉच

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने निवास से भूपेश सरकार के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया

Share this

नरसिंग मंडावी/नारायणपुर : प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आवाह्न पर जिला नारायणपुर मे  भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने covid नियमो का पालन करते हुये अपने अपने घरो के सामने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया,इस दौरान अपने घर के सामने धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर आज जिला भाजपा नारायणपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ द्वारा covid नियम का पालन करते हुये अपने अपने घरो के सामने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दे रहे है प्रदेश में कोरोना के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं और जनसंख्या की दृष्टि से संक्रमण के मामले छत्तीसगढ़ देश मे प्रथम स्थान पर हैं परंतु कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में प्रारंभ से ही लापरवाही छत्तीसगढ़ सरकार बरत रही है वहीं कांग्रेस सरकार अब भी व्यवस्था सुधारने व सुविधाओं को बेहतर करने सहित ऑक्सीजन, वेंटिलेटर एवं जीवन रक्षक दवाओं , इंजेक्शन उपलब्ध करवाने एवं संक्रमण की दर को कम करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है छत्तीसगढ़ सरकार असंवेदनशील हो चुकी हैं इन्हें छत्तीसगढ़ की जनता कि कोई फिक्र नहीं है इसलिए ऐसी असंवेदनशील सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक अपने अपने निवास के बाहर असंवेदनशील और बेपरवाह प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर है इस अवसर पर भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य गौतम गोलछा,भाजपा जिलामहामंत्री संजय नंदी,भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष संदीप झा,भाजयूमो जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप,भाजपा जिलाप्रवक्ता अभिषेक बेनर्जी,पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष सुदीप झा,शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभूनाथ देवांगन,ग्रामिण भाजपा मंडल अध्यक्ष संतनाथ उसेंडी,ओरछा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप मंडावी,भाजयूमो जिलामहामंत्री पंकज जैन,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमशीला नाग भाजपा माहिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता मंडल,पार्षद रोशन गोलछा,संजय तिवारी,मंगडूराम नूरेटी,केसर निषाद,प्रमिला प्रधान,अनिता कुरेटी,फुलमत कौर,भगवती हलधर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता अपने अपने घरों के सामने धरने पर बैठे रहे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *