प्रांतीय वॉच

पंचशील नगर में स्थित मंगल भवन को 100 बिस्तर कोविड-19 स्पिटल एवं शव वाहन की महापौर ने सीएम से की मांग

Share this

तापस सन्याल /भिलाई : 2 दिन पूर्व ही कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार गूगल मीट में के तहत आम लोगों या जनमानस ने भिलाई 3 चरोदा में कोविड-19हॉस्पिटल एवं शव वाहन लिए उनसे फरमाइश की थी नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के महापौर श्रीमती चंद्रकांता माण्डले द्वारा वार्ड क्र. 20 पंचशील नगर, चरौदा वेस्ट में निकाय द्वारा निर्मित मंगल भवन को 100 बिस्तर अस्थायी सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर बनाये जाने एवं कोरोना संक्रमण से मृत्यु उपरांत शवों को जलाने हेतु विद्युत व एलपीजी शवदाह यंत्र (Electric Crematiorium) उपलब्ध कराये जाने की मांग, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर महोदय को मांग-पत्र प्रेषित की गई है। गौरतलब है कि नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा क्षेत्रांतर्गत हर रोज बढ़ती हुई संख्या में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की जा रही है। ऐसे में मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए उनके स्वजन को दिन-रात एक करना पड़ रहा है। इसके बाद भी शासकीय अस्पताल में जगह मिलने की कोई भी गारंटी नहीं है। किसी मरीज के डिस्चार्ज होने पर ही नए मरीज को जगह मिल रही है। कोविड मरीजों को उपचार के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यदि जल्द ही संक्रमितों के उपचार के लिए नए कोविड अस्पताल नहीं बनाए गए तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। निकाय क्षेत्रांतर्गत केवल एक ही निजी अस्पताल है, जहाँ कोविड मरीजों एवं अन्य मरीजों के लिए कोई भी शासकीय सुविधा उपलब्ध नहीं है। आज प्राय: देखा जा रहा है कि सभी जगहों पर ऑक्सीजन युक्त कोविड बेड बढ़ाये जाने की मांग आ रही है। बढ़ते हुये कोरोना संक्रमित लोगों के अनुपात में अन्य अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों को जांच उपरांत घर पर ही होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। किन्तु होम आईसोलेशन के दौरान नियमित रूप से जांच एवं उपचार नहीं मिलने के कारण होम आईसोलेशन के दौरान संक्रमित मरीजों के मृत्युदर में बढ़ोत्तरी पाया गया है, यह एक बड़ी समस्या बन गई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *