महेन्द सिंह/पांडुका/ नवापारा/राजिम : कोरोना का बढ़ता प्रकोप इसके साथ पांडुकाअंचल में 2021 में कोरोना पॉजिटिव होने से पांडुका शिक्षक कॉलोनी के पीछे आसरा रोड निवासी आसाराम यादव के छोटे युवा पुत्र पोखराज यादव आयु 38 वर्ष लगभग जोकि 14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आए थे होम आइसोलेशन मे थे सारी दवाइयों की किट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका द्वारा प्रदान किया गया था और लगातार डॉक्टर कीर्तन साहू डॉ मनीष बलेचा और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रशांत साहू लगातार पोखराज यादव के स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए थे और होम आइसोलेशन में पोखराज यादव लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे दिनांक 17 अप्रैल 21 को इनके पिता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका में इनके पहले से बेहतर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देने के साथ मल्टीविटामिन गोली और कुछ अन्य दवाइयां लेकर वापस आए अचानक पोखराज यादव की तबीयत 4:00 बजे बिगड़ी सांस लेने में तकलीफ होने लगी और जब तक डॉक्टर और स्वास्थ्य अमला वहां पहुंचा तब तक पोखराज की मृत्यु हो चुकी थी। सीधी वॉच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर ने डॉक्टर कीर्तन साहू डॉ मनीष बलेचा और प्रशांत साहू से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पांडुका में 15 लोग होम आइसोलेशन में है और पूरे अंचल में 40 से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में है इसके साथ छूरा ब्लॉक मुख्यालय में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं पूरा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी ताकत लगा रहा है सीजी वॉच लगातार आम जनता से अपील कर रहा है अब इस बीमारी से केवल हम ही लड़ सकते हैं सावधानी बताने की जरूरत नहीं सबको मालूम है पालन करना बहुत जरूरी है देखने में आ रहा है गांव में घोर लापरवाही की जा रही है चौक चौराहे में लोग स्वास्थ्य नियमों की धज्जियां उड़ाते गपशप लड़ाते ताश खेलते नजर आते हैं या खाली बैठे रहते हैं बहुत ज्यादा अफसोस की बात है शासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग हमें स्वास्थ्य नियमों का पूरा पालन करके करना होगा नहीं तो यह स्थिति भयावह हो रही है हमें जरा भी लापरवाही नहीं करना चाहिए पांडुका पुलिस लगातार गश्त करते रही है लोगों को स्वास्थ विभाग के साथ अलर्ट कर रही है लेकिन वास्तविक अलर्ट हमें अपने अंदर लाना होगा बाहर हाल नव युवक की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और एसडीएम गरियाबंद के परमिशन के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम सरपंच ग्राम सचिव और मृतक के एक परिजन के साथ संपूर्ण तैयारी के साथ पांडुका थाना के पीछे स्थित कोराना से निधन होने वालों के लिए आरक्षित श्मशान घाट में दाह संस्कार नियमानुसार किया गया। मृतक के बड़े भाई एयर फोर्स के एयरोनॉटिक्स विभाग में कार्यरत हैं पिता जल संसाधन विभाग पांडुका के रिटायर्ड कर्मचारी हैं मृतक की शादी हुए कुछ वर्ष हुए हैं एक छोटी बच्ची है बाहर हाल यादव परिवार पर वज्रपात हो गया इनके निधन पर राजिम विधायक अमितेश शुक्ला जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, छूरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा , सरकडा क्षेत्र जनपद सदस्य सुश्री बुंदा साहू, महेंद्र साहू कुकदा वाले, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर मिश्रीलाल तारक, आशीष वर्मा उर्फ दद्दू नागेंद्र साहू चूड़ामणि साहू उपसरपंच सरकड़ा भवानी सोनी उपसरपंच पांडुका पुरुषोत्तम चक्रधारी चंद्रकांत चंद्राकर सहित समस्त ग्राम वासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोरोना पॉजिटिव नवयुवक की पांडुका में मौत, होम आइसोलेशन में था, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, आम जनता में लापरवाही

