प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मतदान आयोजन हेतु भिलाई में  प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन 

Share this
तापस सन्याल/ भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवार्षिक  चुनावी प्रक्रिया में तृतीय चरण के मतदान 13 मार्च शनिवार को होने है । इसी हेतु  तैयारियां मतदान केंद्र अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में चल रही हैं ,भिलाई में होने वाले मतदान में 3101 मतदान दुर्ग व बेमेतरा जिले के  मतदाता अपना मत प्रयोग करेंगे ।  8 मार्च 21 को भिलाई के चुनाव अधिकारी  सर्वश्री   गिरीश बंसल, बंसी अग्रवाल ,देविंदर सिंह भाटिया,दिलीप अग्रवाल व रायपुर से आये सर्व श्री रमेश गांधी, मनमोहन अग्रवाल, संजय देशमुख व उत्तम गोलछा के साथ व्यापारी एकता पेनल एवं जय व्यापार पैनल के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई सभी प्रतिनिधियों को मतदान संबंधित सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया तथा बताया गया कि शासन से प्राप्त कोविड 19 नियमो का  पूर्णता पालन करने व मुंह पर नियम अनुसार मास्क लगे होने पर ही प्रवेश की अनुमति होगी । 10 मार्च बुधवार को मतदान आयोजन हेतु  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मतदान संपन्न कराने हेतु सभी 16 बूथों के  पीठासीन व अधिकारियों को आई कार्ड व वाहन पास वितरित किये गए ।  कार्यशाला में सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर की प्राचार्य श्रीमती ललिता पिल्लई, आर्य शिक्षा समिति के सचिव श्री संतोष शर्मा व विनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में 75 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गिरीश बंसल ने की ,श्री बंसी अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स  एंड इंडस्ट्रीज के इतिहास एवम चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु जानकारियां दी । श्री देविंदर सिंह भाटिया के नेतृत्व में नैक-मीट कप्यूटर के प्रबंधक श्री राजेन्द्र डे के साथ गूगल मीट वेबनियर   के माध्यम से रायपुर, मनेंद्रगढ़, बिलासपुर ,रायगढ़ज़ राजनंदगांव एवम  धमतरी जिलों के मतदान अधिकारियों को कार्यशाला  में जोड़ा । प्रशिक्षण देने रायपुर से आए मतदान अनुभवी प्रशासनिक  अधिकारी श्री एचएस कर व शासकीय विद्यालय रायपुर के प्राचार्य  डॉक्टर सावंत ने मतदान संबंधित बारीकियों से अवगत कराया ,श्री कर ने मतदान प्रारंभ के अंत तक की सारी प्रक्रियाओं सूक्ष्मतम से सूक्ष्मतम जानकारी दी । डॉ सावंत ने मतदान में उपयोग होने वाली मत पेटी का मतदान प्रारम्भ  से लेकर  समाप्ति तक की पूरी प्रक्रिया व पेचीदियों के बारे में जानकारी दी ।
 अंत में श्री दिलीप अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी से कोविड नियमो का पालन करते हुए सुचारू रूप से मतदान में सहयोग करने का आग्रह किया ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *