प्रांतीय वॉच

ग्राम पंचायत की शिकायत जांच से क्षुब्ध सरपंच पति ने भरी बैठक में करदी युवको की जमकर पिटाई

Share this
  • मामला पहुचा थाने तक युवको ने लगाया सरपंच पति पर गाली गलौच व मारपीट का आरोप
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : छुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जरगांव में विवाद थमने का नाम ही नही ले रहा है ग्राम पंचायत जरगांव के सरपंच द्वारा आज ग्राम जरगांव में सुबह बैठक बुलाया इस दौरान  सरपंच पति बाबूलाल ने अपना आपा खोते हुए ग्राम के दो युवकों की जमकर पिटाई करदी इस घटना की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जरगांव के सरपंच व उपसरपंच की भ्रष्टाचार की शिकायत ग्राम वासियों द्वारा लगातार जनपद से लेकर जिले तक की गई है जिसकी जांच अभी जारी है जिसको लेकर ग्राम वासियों  द्वारा लगातार निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग जिले के कलेक्टर से की जा गई है  उसी दौरान आज दिनांक  11/03/2021 को ग्राम पंचायत जरगांव में सुबह 6:00 बजे ग्राम के कोटवार द्वारा मुनादी की गई कि सरपंच द्वारा अपने घर के पास समय आठ बजे बैठक रखा गया है जिसमें सभी ग्राम वासियों को बुलाया गया है बैठक में सभी ग्रामवासी उपस्थित हुए उस दौरान सरपंच द्वारा गांव के कीर्तन ध्रुव  पर गाली बकने का आरोप लगाते हुए भरी सभा में धमकाया जा रहा था जिसको लेकर बैठक में उपस्थित लालजी पिता डेरहुराम ध्रुव ने भरी बैठक में ग्राम के युवक को धमका रहे सरपंच पति से कहा कि महोदय जी आपके द्वारा भरी बैठक में इस तरह का व्यवहार करना आपको एवं आपके पद को शोभा नही देता उतना सुनते ही उपसरपंच के भाई द्वारा युवक के हाथ को पकड़कर मोड़ दिया जिसे देखते हुए ग्राम के भूपेंद्र द्वारा छुड़ाया जा रहा था तभी उसी समय सरपंच पति बाबूलाल ध्रुव द्वारा अपना आपा खोते हुए दोनो युवको की भरी बैठक में जमकर पिटाई कर दी जिसकी निंदा ग्रामवासियो द्वारा जमकर की जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि एक जिम्मेदार प्रतिनिधि द्वारा भरी बैठक में ग्राम के युवको पर हाथ उठाना अशोभनीय कार्य है अगर युवक द्वारा उन्हें गाली दी गई थी तो इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराना था लेकिन एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा कानून को अपने हाथों में लेते हुए मारपीट करना युवको के साथ अन्याय है।वही युवको द्वारा इस घटना की रिपोर्ट छुरा थाना पहुचकर लिखित रूप में दे दी गई है। इस सम्बंध में ग्रामवासियो का कहना है कि पिछले दिनों उनके द्वारा ग्राम पंचायत जरगांव के सरपंच व सरपंच पति के द्वारा ग्राम पंचायत के शासकीय राशि के गबन करने का आरोप लगाते हुए जांच कर उचित कार्यवाही करने के लिये गरियाबंद जिला पहुचकर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर से आवेदन किया गया था। जिसमे शनिवार को जांच टीम ग्राम पंचायत जरगांव पहुचकर जांच की गई थी ग्रामीणों का कहना है इस जांच कार्यवाही से क्षुब्द होकर सरपंच पति द्वारा इस तरह ग्राम के युवको से भरी बैठक में मारपीट करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *