अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर प्रदेश हाईकमान द्वारा श्रीमती दीपिका आलोक श्रीवास्तव की नियुक्ति से शहर में हर्ष है । ज्ञातव्य है कि श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव का संपूर्ण परिवार शुरू से ही कांग्रेस के लिए कार्य करता आ रहा है तथा उनके परिवार से सदस्य नगरपालिका के पार्षद तथा अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं, अब इस परिवार की बहू के भी कांग्रेस के महत्वपूर्ण पद पर आ जाने से काँकेर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता एवं उत्साह है। श्रीमती दीपिका को इस अवसर पर बधाइयां देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ठाकुर चेंबर अध्यक्ष दिलीप खटवानी जनपद पंचायत की श्रीमती सियो पोटाई, अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश स्तर के नेता नितिन पोटाई, पूर्व विधायक शंकर ध्रुव ,वर्तमान विधायक शिशुपाल जी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में सुनील गोस्वामी, मांडवी दीक्षित, नीरा साहू, आशा निषाद आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
काँकेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनीं दीपिका आलोक श्रीवास्तव

