प्रांतीय वॉच

शिवनाथ तट पर प्रकाश पानी, और सफाई की व्यवस्था करें : महापौर

Share this
  • महापौर ने प्रभारी, निगम अधिकारियों को लेकर तैयारियों का किया निरीक्षण  

तापस सन्याल/ दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 11 मार्च महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवनाथ मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती, और भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी । महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज सभापति राजेश यादव, विभाग प्रभारी अनुप चंदानियाॅ, और निगम अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया । महापौर श्री बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर एनीकेट रपटा सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा का इंतजाम के लिए बेरीकेट्स लगाने निर्देश दिये । इसके अलावा महाआरती और रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए स्थल में पंडाल और सफाई ठीक तरह से करने कहा । उन्होनें पूरा शिवनाथ तट में सफाई कर चूना से लाईनिंग करने निर्देश दिये । इसके अलावा मेला स्थल में पानी और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान उन्होनें राजस्व विभाग अधिकारियों से मेला स्थल में लगाये जाने वाले स्टाल की जानकारी ली। साथ ही पार्किंग के लिए स्थल का निरीक्षण कर वहाॅ जमीन को समतल करने निर्देश दिये । उन्होनें कहा महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु देर रात्रि तक आना-जाना करते हैं इसलिए पार्किंग सहित मार्ग में बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान पूर्व महापौर आर0एन0वर्मा, एल्डरमेन अजय गुप्ता, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, प्र0 सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता आर0के0 जैन, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान, चंदन मनहरे, शशी यादव, सहित अन्य मौजूद थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *