BREAKING CG NEWS

यंग इंडियंस रायपुर का भव्य वार्षिक समारोह संपन्न, उपलब्धियों के जश्न के साथ नए नेतृत्व का आगाज

Share this

The grand annual ceremony of Young Indians Raipur concluded, with the new leadership beginning with a celebration of achievements.

रायपुर। यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा भव्य वार्षिक समारोह ‘द एनुअल सोइरी 2026’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, Yi ईस्टर्न रीजन चेयर श्री आलोक अग्रवाल एवं CII के पूर्व चेयर श्री संजय जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने लगभग 350 उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, विकास की संभावनाओं एवं नवा रायपुर के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।

 

पंकज सोमानी के नेतृत्व में यंग इंडियंस रायपुर ने वर्ष 2026 में 18 विभिन्न कार्यक्षेत्रों के अंतर्गत 424 कार्यक्रमों का आयोजन किया। युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंच बनाई गई।

 

समारोह में श्री आलोक अग्रवाल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट 2026 का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 सदस्यों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों एवं सहयोगियों के योगदान की सराहना की गई।

 

इस अवसर पर पंकज सोमानी ने अपना सफल कार्यकाल पूर्ण करते हुए वर्ष 2027 के लिए कवित पसारी को चेयर एवं आदित्य अग्रवाल को को-चेयर की जिम्मेदारी सौंपी। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ आगामी वर्ष का विजन भी साझा किया गया।

 

उपस्थित अतिथियों ने पंकज सोमानी एवं उनकी पूरी टीम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आगामी नेतृत्व को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *