BREAKING CG NEWS

मौसम की मार से किसान बेहाल! CM साय को लिखा पत्र, जानें क्या रखी मांग

Share this

Farmers are in distress due to the weather’s impact! Letter written to CM Sai, find out what demand has been made

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों के असर से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है. इस बीच भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रभावित किसानों के लिए संपूर्ण कर्जमाफी और आर्थिक सहायता की मांग उठाई है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ईमेल के जरिए पत्र भेजकर मांग की है कि फसल नुकसान झेल रहे किसानों को RBC 6-4 और फसल बीमा का लाभ देने के साथ कर्जमाफी का आदेश जारी किया जाए.

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही ने पत्र में कहा कि पहले अर्णब तूफान, फिर मुरासु और अब अकवान चक्रवात के कारण हुई बारिश से किसानों का फसल जिसकी कटाई शुरू हो चुकी थी, जिनका करपा खेतों में पड़ा है, धान की दाने खलिहान में है और खड़ी फसल जमीन पर लोटकर सड़कर बर्बाद हो गया है.

विद्रोही ने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने अपने बयान में कहा है कि चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराएगी, लेकिन पिछले दो चक्रवातों से हुई फसल नुकसान का अभी तक रिपोर्ट नहीं आया है और न ही बीमा कम्पनियां किसानों के खेतों का निरीक्षण करने गया है. हम मांग करते हैं कि किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी की घोषणा कर आदेश जारी करें. साथ ही प्रभावित किसान परिवार की भरण पोषण के लिए आर बी सी 6-4 और बीमा का लाभ प्रदान करें.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *