BREAKING देश दुनिया वॉच

Yogi Adityanath Mother Death: मां की अर्थी को कंधा देते भावुक हुए CM योगी, छलक पड़े आंसू

Share this

Yogi Adityanath Mother Death: CM Yogi became emotional while carrying his mother’s bier, tears welled up

देहरादून. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है. मां की अंतिम विदाई के दौरान योगी भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और अर्थी को कंधा दिया. कंधा देते ही आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली. योगी एंबुलेंस से मां की पार्थिव देह के साथ करीब 90 किलोमीटर दूर हरिद्वार जा रहे हैं.

रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे योगी

सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे अपने पैतृक घर पर अंतिम सांस ली थी. वह 91 साल की थीं. मां के निधन की खबर मिलने के बाद योगी पंचूर पहुंचे थे. उन्होंने रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठकर समय बिताया. इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया.

हरिद्वार में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी

हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह, बाबा रामदेव और चिदानंद समेत 50 से अधिक वीआईपी घाट पहुंच चुके हैं. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई प्रमुख लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे योगी

मां के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आएंगे. यहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेना है. मां के निधन के बाद भी तय सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनकी वापसी प्रस्तावित है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *