BREAKING CG NEWS

FBI Most Wanted List: FBI का बड़ा एक्शन! टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Share this

FBI Most Wanted List: Big action by the FBI! Goldy Brar made it to the top 10 most wanted list

नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई का साथी गोल्डी बराड़ पर एफबीआई ने शिकंजा कस दिया है। गोल्डी बराड़ FBI की 10 सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल हो गया है।

FBI की लिस्ट में शामिल होते ही गोल्डी बराड़ की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। उस पर कई तरह के प्रतिबंध लग जाएंगे जिससे उसके अपराध में कमी आएगी। इसके साथ ही यह संभावना है कि वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

जानकारी देने वालों को एक मिलियन डॉलर का इनाम

एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह, उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड’ भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की गई है।

उत्तरी अमेरिका का है प्रमुख

बराड़ पर ‘लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप’ (OCG) के उत्तरी अमेरिकी प्रमुख होने का आरोप है। यह एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है, जिस पर अमेरिका और कनाडा में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और अन्य हिंसक अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

कनाडा ने भी जारी किया है इनाम

यह कदम अमेरिका और कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बराड़ को पकड़ने के लिए किए जा रहे संयुक्त प्रयासों के बीच उठाया गया है। 19 नवंबर को, कनाडा ने भी उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने पर 2,50,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की थी। साथ ही कनाडा के ‘बोलो प्रोग्राम’ (Bolo Program) की 25 सबसे वांछित भगोड़ों की नई सूची में उसे नंबर-एक संदिग्ध के रूप में रखा गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *