CHHATTISGARH: IPS Rajesh Kukreja given dual command, will now take on this major responsibility along with the Police Headquarters!
रायपुर। राज्य सरकार ने 2012 बैच के IPS अधिकारी राजेश कुकरेजा को DIG जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अब वे वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जेल उप महानिरीक्षक का काम भी संभालेंगे। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
IPS कुकरेजा के पास अब पुलिस मुख्यालय में वित्त, योजना एवं प्रबंध विभाग की जिम्मेदारी के साथ जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सौंपी है।

