CG CONGRESS NEWS: Major organizational change in Chhattisgarh Congress!
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। अखिल भारतीकांग्रेस कमेटी (AICC) ने देशभर में 81 सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की सूची जारी की है। जिसमें पार्टी ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह दी है। इस बदलाव में विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को नए प्रभारी सचिव बनाया गया है।






