BREAKING CG NEWS

CG TEACHER TRANSFER: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 700 से ज्यादा शिक्षकों का हुआ तबादला

Share this

CG TEACHER TRANSFER: Major reshuffle in the education department! More than 700 teachers transferred

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों और प्रधान पाठकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नई तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और प्रधान पाठकों के नाम शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापना के साथ नवीन पदस्थापना का विवरण दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद सूची में शामिल शिक्षकों की नई पदस्थापना का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने महानदी भवन से शिक्षकों और प्रधान पाठकों के स्थानांतरण का नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

लिंक से देखें लिस्ट…

CT6

CT5

CT4

CT3

CT2

CT1

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *