BREAKING CG NEWS

CG NAXAL NEWS: नक्सलियों की साजिश नाकाम! जंगल में छिपाकर रखे गए 50 BGL सेल बरामद

Share this

CG NAXAL NEWS: Naxalites’ conspiracy foiled! 50 BGL cells hidden in the forest recovered

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। इसमें 50 नग बीजीएल (BGL) सेल मिले हैं।

NAXALI NEWS: नक्सलियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 3 डंप से 136 BGL सेल समेत भारी विस्फोटक बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया आसूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। अभियान के दौरान जवानों ने पुजारीकांकेर के जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की।

 

सघन तलाशी लेने पर नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डंप से 50 नग BGL सेल बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और सर्चिंग जारी है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *