CG CABINET MEETING: Important meeting of Sai Cabinet today, several issues to be discussed
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की आज अहम बैठक होने जा रही है. सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बुधवार को सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी, जिसमें विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा. बैठक में चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है.
जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर को होने वाली बैठक में प्रदेश में शुरू हुए धान खरीद की व्यवस्था और छत्तीसगढ़ कृषक विकास योजना के उद्देश्यों को लेकर की चर्चा की जा सकती है. वहीं शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है. इसके अलावा बैठक में छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयकों के प्रारूप का प्रवर्तन किया जा सकता है. वहीं मंत्रिमंडल में विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले कुछ अन्य संशोधन विधेयकों के प्रारूप को भी मंजूरी दिए जाने की संभावना है.
CG Cabinet Meeting 2026: साय कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
बता दें कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक से पिछले दिनों मंत्री बंगाल के सामने प्रदर्शन करने वाले D.Ed अभ्यर्थियों को काफी आस हैं. उन्होंने सहायक शिक्षकों के 2300 पद की नियुक्ति पर निर्णय लेकर राहत देने की मांग की है.

