BREAKING देश दुनिया वॉच

BILKIS BANO CASE: ‘मैं एक बार फिर डरी हुई हूं…’ दोषियों की जमानत पर छलका बिलकिस बानो का दर्द

Share this

BILKIS BANO CASE: ‘I am scared once again…’ Bilkis Bano’s pain spills over bail for convicts

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों जमानत मिलने पर बिलकिस बानो ने गहरा दुख और अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने पारित किए गए इस आदेश ने उनके और परिवार के लिए पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, लेकिन वह इस फैसले के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के 14 सदस्यों की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए 11 लोगों में से दो की सजा पर रोक लगा दी और उन्हें जमानत दे दी।

दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर बिलकिस बानो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस आदेश पर हैरानी और अविश्वास जताते हुए कहा कि न तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी दी गई और न ही अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बुलाये बिना पारित किया आदेश- बिलकिस

उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि एक बार फिर, दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बुलाए या सुने बिना ही कोई आदेश पारित कर दिया है। मुझे इसके बारे में उन्हें मीडिया रिपोर्टों के जरिए पता चला।’

बिलकिस ने कहा कि वह अपने परिवार और अपने बच्चों को लेकर डरी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले ने न्याय व्यवस्था से उनका भरोसा डिगा दिया है।

पिछले 24 साल की लड़ाई को किया याद

अपने परिवार के सदस्यों की हत्या और खुद पर हुए हमले के बाद न्याय के लिए अपनी लंबी लड़ाई को याद करते हुए बिलकिस ने कहा, ‘पिछले 24 सालों में मैंने अपने अंदर हिम्मत के ऐसे स्रोत खोजे और पाए, जिनके बारे में मुझे खुद पता नहीं था कि वे मुझमें हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए हो पाया क्योंकि मुझे लाखों लोगों का समर्थन और एकजुटता मिली।

साल 2002 की घटना के समय महज 19 साल की रहीं बिलकिस ने बताया कि उन्होंने परिवार और दोस्तों के सहारे अपनी जिंदगी को दोबारा संवारने में कई साल लगा दिए थे और उन्हें उम्मीद थी कि अब शांति मिलेगी। लेकिन, अदालत के ताजा आदेश ने उन पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, जिनसे उन्हें लगा था कि वह उबर चुकी हैं।

SIR: वोटर लिस्ट से नाम गायब तो टेंशन नहीं! चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

मुझे फिर से डर लग रहा है- बिलकिस बानो

बिलकिस ने कहा, ‘आज मुझे लग रहा है कि जिस न्याय को पाने के लिए मैंने इतनी कड़ी लड़ाई लड़ी थी, वह अब मुझसे छिन रहा है। पुराने डर फिर से सामने आ रहे हैं। मैं अपने, अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर डरी हुई हूं। मुझे इस बात का भी डर सता रहा है कि कहीं न्याय व्यवस्था से मेरा भरोसा फिर न उठ जाए।’

आदेश पारित करने से पहले उनका पक्ष न सुने जाने पर सवाल उठाते हुए बिलकिस ने कहा कि वह इस फैसले को चुनौती देंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं इस आदेश के खिलाफ लड़ूंगी, मुझे ऐसा करना ही होगा।’

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *